Wednesday , 22 July 2026
Home मथुरा Mudiya Purnima Mela 2026: 21 additional ticket counters at Mathura Junction and 4 at Govardhan station…#mathura
मथुरा

Mudiya Purnima Mela 2026: 21 additional ticket counters at Mathura Junction and 4 at Govardhan station…#mathura

11

मथुरालीक्स…मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए मथुरा जंक्शन पर 21 अतिरिक्त् टिकट काउंटर तो गोवर्धन स्टेशन पर 4 अतिरिक्त काउंटर होंगे. 80 कर्मचारियोें की होगी विशेष ड्यूटी…रेलवे की पूरी तैयारी जानें

मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान मथुरा एवं गोवर्धन आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आगरा मंडल द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में सभी संबंधित विभागों के समन्वय से मेला अवधि के दौरान विशेष प्रबंध लागू किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए वाणिज्य विभाग की ओर से लगभग 80 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें टिकट चेकिंग एवं बुकिंग स्टाफ, वाणिज्य निरीक्षक शामिल हैं। इनमें मथुरा जंक्शन पर लगभग 55 कर्मचारी तथा गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर 15 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। शेष कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर लगाया गया है।

टिकट व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 21 अतिरिक्त टिकट काउंटर संचालित किए जाएंगे। इनमें प्रथम प्रवेश द्वार पर 8, द्वितीय प्रवेश द्वार पर 6 तथा तृतीय प्रवेश द्वार पर 4 अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त 3 टिकट काउंटर रिजर्व रखे गए हैं, जिन्हें यात्रियों की संख्या बढ़ने पर तत्काल खोला जाएगा। वहीं गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर 4 अतिरिक्त टिकट काउंटर संचालित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मथुरा जंक्शन के प्रथम, द्वितीय (मालगोदाम की ओर) एवं तृतीय (धौली प्याऊ) प्रवेश द्वारों पर पर्याप्त यात्री शेड, हेल्प डेस्क एवं सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं। यात्रियों के मार्गदर्शन, गुमशुदा सूचना, टिकट संबंधी सहायता तथा भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे कर्मचारी निरंतर उपलब्ध रहेंगे।मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 24×7 चिकित्सा शिविर, प्राथमिक उपचार केंद्र एवं एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। साथ ही यात्रियों की सहायता के लिए खोया-पाया केंद्र भी स्थापित किया गया है।

स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मथुरा जंक्शन, भूतेश्वर एवं गोवर्धन रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर पर्याप्त डस्टबिन तथा नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे मेले के दौरान भी स्टेशन परिसर स्वच्छ एवं व्यवस्थित बना रहे। आगरा मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे निर्धारित प्रवेश एवं निकास मार्गों का उपयोग करें तथा किसी भी सहायता के लिए हेल्प डेस्क अथवा रेलवे कर्मियों से संपर्क करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Virat Kohli and Anushka Sharma visited Vrindavan and sought the blessings of Premanand Maharaj…#mathura

मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन आए. प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए....

मथुरा

Mathura Junction: Human remains found in the defunct RRI cabin at Mathura Junction…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा जंक्शन की बंद पड़ी आरआरआई केबिन में मिले मानव अवशेष. पास...

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura News Live: 2.90 crore stolen from the flat of a follower receiving initiation at Premanand Maharaj’s ashram; four arrested while preparing to flee to Dubai

मथुरालीक्स वीडि​यो देखें, प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा ले रहे अनुयायी...

मथुरा

Mudiya Purnima Fair from July 24 to 31; Railways making special arrangements for pilgrims…#mathura

मथुरालीक्स..मुड़िया पूर्णिमा मेला 24 से 31 जुलाई तक. रेलवे की ​श्रद्धालुओं के...

error: Content is protected !!