आगरालीक्स ….आगरा में एक घर में गैस सिलिंडर में आग लगने से पूरा सामान जला, आग लगाने के आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आगरा के मोटी कटरा, एमएम गेट में शुक्रवार देर रात एक घर में गैस सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गई। आग की लपटें बेकाबू होने पर स्थानीय लोग भी घर से बाहर निकल आए और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए लेकिन आग की लपटें कम नहीं हुई।

दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर पाया काबू
आग की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, दमकल कर्मियों को बुला लिया गया। करीब एक घंटे तक घर से आग की लपटें उठती रहीं, बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया।
पड़ोसी पर आग लगाने के आरोप
पड़ोसी पर आग लगने के आरोप लगाए हैं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।