नईदिल्लीलीक्स…। अंडर-19 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के साथ मैच में पहले लड़खड़ाने के बाद राजवर्धन की पारी की बदौलत सम्मानजक स्कोर खड़ा कर लिया।
भारत की ओर से आराध्य यादव ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, जबकि 10वें नंबर पर राजवर्धन ने 20 गेंदों पर 33 रनों की ताबड़तोड पारी खेली। इससे पहले भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की शुरुआत की लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाज जीशा ने शुरुआती ओवरों में तीन विकेट लेकर सनसनी फैला दी। भारत की आधी टीम 96 रन पर पवैलियन लौट गई थी लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने संभाल लिया। हरनूर ने 46 रन का योगदान दिया।
वनडे सीरीज से पहले सूर्यकुमार की धमाकेदार पारी
भारत और दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज से पहले सूर्य कुमार यादव ने घरेलू क्रिकेट में 154 गेंदों में 249 रन की धमाकेदार पारी खेलकर अपना दावा मजबूत किया है। इस स्कोर में 178 रन सिर्फ बाउंड्री से प्राप्त किए हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए भारत की टीम अभी घोषित नहीं हुई है, इससे उनका दावा मजबूत नजर आ रहा है। वनडे के कप्तान भी रोहित शर्मा होंगे।