
आगरा के मदिया कटरा में लिबर्टी कोठी निवासी लव कुमार वाष्र्णेय का सेठ गली में हिंदुस्तान पेपर्स के नाम से बडा कारोबार है। उनके परिवार में उनकी पत्नी शशि वाष्र्णेय, इकलौटा बेटा प्रतीक वाष्र्णेय, उनकी पत्नी निशा और दो बेटों में बडा बेटा दिव्य और छोटा बेटा कविश है। छह साल का दिव्य डीपीएस में कक्षा दो का छात्र है। उनकी कोठी करीब ढाई हजार वर्ग गज में है, शाम को दिव्य कोठी के अंदर ही साइकिल चलता था। रविवार शाम 6 45 बजे दिव्य कोठी में साइकिल चला रहा था। उसकी दादी शशि पोर्च में बैठी थी।
गेट खुला और दिव्य को उठा ले गए बदमाश
दिव्य साइकिल से चक्कर लगाने के बाद अपनी दादी के हाथ से रोटी खाता और चक्कर लगाने लगता। वह मेन गेट से दादी की तरफ लौट रहा था, दादी के हाथ में खाना था, इसी बीच गेट खुला और एक युवक ने दिव्य को गोद में उठा लिया, उसकी चीख सुनकर शशि कुर्सी से खडी हुई, उन्होंने देखा कि एक युवक दिव्य को ले जा रहा था। उनके शोर मचाने पर दिव्य की मां निशा ने गेट की तरफ दौड लगा दी।
बाइक पर बीच में बिठा कर ले गए बदमाश
निशा बाहर आई तब तक बदमाशों ने दिव्य को बाइक पर बीच में बिठा लिया था और कैलाशपुरी की तरफ जाने लगे। उन्होंने ड्राइवर से गाडी बाहर निकलवाई और बदमाशों का पीछा किया।
पुलिस चेकिंग को देख बदला रास्ता
जिस समय घटना हुई, उस समय कैलाशपुरी के पास चेकिंग चल रही थी। पुलिस को देख बाइक सवार बदमाश मेट्रो फैक्ट्री के बगल वाले रास्ते से रेलवे लाइन की तरफ मुड गए। बदमाशों का पीछा कर रही निशा मेट्रो फैक्ट्री के पास पहुंची, पुलिस को अपहरण की सूचना दी, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
पुलिस ने की नाकाबंदी, सीसीटीवी में घटना
बदमाशों के मथुरा की तरफ भागने की आशंका पर पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका है। पुलिस कारोबारी से पूछताछ कर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। उनके घर और फैक्ट्री में काम करने वालों का ब्योरा निकाला गया है। मोबाइल की लोकेश ट्रेस की जा रही है। कोठी और बाहर लगे सीसीटीवी में घटनाक्रम है, इसमें एक बाइक कोठी के अंदर से बाहर जा रही है, इसकी भी छानबीन की जा रही है। कोठी के पीछे के हिस्से में कागज का काम होता है।
कोठी पर पहुंचे कारोबारी
दिव्य के किडनैप होने की खबर के बाद बडे कारोबारी प्रदीप वाष्र्णेय के घर पहुंच गए। इस घटना से कारोबारियों में आक्रोश है। घर के अंदर से बेखौफ होकर बदमाश किडनैप कर ले गए, इस तरह की दुस्साहसिक घटनाओं से पुलिस का खौफ खत्म हो रहा है।
सीसीटीवी में घटना
6:50 बजे : कोठी के अंदर एक बदमाश झांकता हुआ दिखाई दे रहा है
6:55 बजे : दिव्य साइकिल से गेट की तरफ आ रहा है।
6:57 बजे : बदमाश ने गेट खोलने के बाद दिव्य को साइकिल से उठा लिया।
6:57 बजे : दिव्य चिल्लाया उसने छूटने की कोशिश की।
6:58 बजे : बदमाश दिव्य को कोठी के बाहर बाइक स्टार्ट करे अपने साथी के पास लेकर गया।
6:58 बजे : बदमाश ने दिव्य को बिठाने के बाद वह भी बाइक पर बैठ गया, दोनों भाग निकले।
6:58 बजे : बाइक के पीछे सफेद रंग की कार जाती दिख रही है।
7:02 बजे : दिव्य की मां मोना कार लेकर सिकंदरा की ओर गई।
7:03 बजे : पुलिस को फोन से घटना की सूचना दी
7:20 बजे : पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखे
7:30 बजे : विधायक जगन गर्ग पहुंचे।
8:10 बजे : बदमाशों की बाइक के पीछे गई दिव्य की मां वापस आई।
8:15 बजे : एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह पहुंचे।
Leave a comment