आगरालीक्स…. यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा के बीच कार सहित वाहनों की स्पीड कम की गई, अब 75 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ही दौड़ा सकेंगे वाहन, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई।
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे थम नहीं रहे हैं, हादसे भी वाहनों की स्पीड अधिक होने से हो रहे हैं। ऐसे में सर्दियों में कोहरा छाने पर हादसे बढ़ सकते हैं। इसकी रोकथाम के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर कार सहित हल्के और भारी वाहनों की गति सीमा दूसरी बार कम की गई है।

75 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार सहित हल्के वाहन 100 की स्पीड से दौड़ सकते हैं लेकिन सर्दियों की शुरुआत में ही यह स्पीड घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई थी। अब हल्के वाहनों की गति सीमा और कम कर दी गई है, अब यमुना एक्सप्रेस वे पर कार सहित हल्के वाहन 75 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ही चल सकेंगे। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
होगी कार्रवाई।
भारी वाहनों की स्पीड 55 किलोमीटर
यमुना एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों की गति सीमा में दूसरी बार बदलाव किया गया है, पहले गति सीमा घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई थी। अब यमुना एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों की गति सीमा 55 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है।