आगरालीक्स…. एक्टर सलमान खान को उनके फार्म हाउस पर सांप ने काट लिया, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक्टर सलमान खान का कल जन्मदिन है, उससे पहले उनके सांप के काटने की खबर से प्रशंसक परेशान हैं।
सलमान खान का 27 दिसंबर को जन्मदिन है, उनका यह 56 वां जन्मदिन है। सलमान खान पनवेल फार्म हाउस में थे, शनिवार और रविवार की रात को फार्म हाउस में उन्हें सांप ने काट लिया। सांप के काटने पर सलमान खान को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया।

नोन वेनोमस यानी बिना जहर वाले सांप ने काटा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान को जिस सांप ने काटा, जिस सांप ने एक्टर सलमान खान को काटा उस सांप को नोन वेनोमस यानी बिना जहर वाला बताया जा रहा है। एक्टर सलमान खान की अस्पताल से छुटटी भी कर दी गई है।