
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान छह बदमाशों उमाशंकर पुत्र मान सिंह निवासी नगला बिंडवान थाना पिनाहट आगरा, सचिन शर्मा पुत्र म़ुकेश शर्मा, शोखर यादव पुत्र महेश चन्द्र, मनोज शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र, दुशासन पुत्र भीमसेन सभी निवासी आगरा को गिरफ्तार किया गया ।
सीसीटीवी से खुला बैंक डकैती कांड
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बदमाश उमाशंकर लखनऊ बैंक डकैती कांड का आरोपी है । लखनऊ से बैंक डकैती की सीसीटीवी फुटेज मंगवाई गई, वह सीसीटीवी में अपने साथियों के साथ्गौा दिख्रााई दे रहा है। लखनऊ के चिनाहट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में गार्ड की हत्या कर बदमाशों ने सवा लाख रुपए लूट लिए थे । वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश गार्ड की राइफल भी अपने साथ लेकर फरार हो गए थे । इस मामले में गैंग सरगना सोनू और उसके छह साथियों को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही थी ।
धन कुमार को गोली मारने वाले पकडे
पुलिस द्वारा पकडे गए दो अन्य बदमाश सचिन शर्मा और शेखर यादव पांच-पांच हजार रुपए के ईनामी हैं । ये दोनों ही बदमाश आगरा के प्रसिद्ध सर्राफा कारोबारी धनकुमार जैन गोलीकांड में भी शामिल थे । गैंग के सदस्यों ने ताजगंज थाना क्षेत्र में गारमेंट व्यापारी से लूट, सिकंदरा थाना क्षेत्र में फल व्यापारी को गोली मार कर करीब पचास हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है
बदमाशों के पास से 40 हजार रुपए के रेडीमेड कपड़े, एक पिस्टल, चार कारतूस, तीन तमंचे 315 बोर, आठ कारतूस, दो तमंचा 12 बोर, दो मोटरसाइकिल काली अपाचे बिना नंबर, सफेद रंग की एक वैगन आर बरामद किया गया है ।
पुलिस टीम पुरस्कृत
बदमाशों को गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में सीओ सदर असीम चौधरी, प्रभारी निरीक्षक ताजगंज अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष एमएम गेट अनुज यादव, उपनिरीक्षक सुभाष, प्रमोद कुमार, आजाद पाल सिंह, राजकुमार सिंह, आरक्षी नीरज कुमार, सुनील कुमार, जगवीर सिंह, इमामुद्दीन, महेश चन्द्र, संग्राम सिंह, शिवकुमार शामिल हैं । एसएसपी ने सराहनीय कार्य करने के लिए पुलिस टीम को नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की ।
Leave a comment