
छत्ता बाजार में नमकीन और रिफाइंड का बडा कारोबार है। यहां से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नमकीन बेची जाती है। खाद्य विभाग की टीम को बाजार से एक्सपायर नमकीन बेचे जाने की जानकारी मिली थी। इस पर बुधवार को टीम ने छापा मारा, यहां से 200 बोरे नमकीन जब्त की गई। यह एक्सपायर बताए जा रहे हैं। छापामार कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने यहां से तीस टीन रिफाइंड के भी बरामद किए हैं। अभिजीत अधिकारी रामनरेश यादव ने बताया कि नमकीन और रिफाइंड के सैम्पल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
मावा भी नकली, होली पर छापेमारी
होली के लिए मावा का स्टॉक होने लगा है। नकली मावा बडे स्तर पर आगरा से बेचा जाता है। इसके लिए खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। मावा मंडी के साथ ही मिष्ठान विक्रेताओं पर नजर रखी जा रही है। इनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
दूध में मिले थे हानिकारक केमिकल
पिछले दिनों खाद्य विभाग की टीम ने दूध के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इसकी रिपोर्ट में हानिकारक केमिकल मिले हैं। ये पेट के लिए हानिकाकर होते हैं। खाद्य विभाग की टीम दूध की भी जांच कर रही है। इससे पहले एक स्कूल में दूध पीने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड गई थी, उसके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। उसमें भी हानिकाकर केमिकल थे।
Leave a comment