आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना होने लगा बेकाबू, 7 नए केस मिले। एक्टिव केस हुए 26।

आगरा में आज 31 दिसंबर को कोरोना के 7 मरीज मिले हैं। यह कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद सबसे अधिक केस है। आगरा में को रोना के एक्टिव केस 26 हो गए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।
एसएन के कोविड-19 वार्ड में एक मरीज भर्ती
आगरा में कोरोना के एक्टिव के 26 हो गए। इसमें से 25 मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं। जब के कोरोना के एक मरीज को एसएन में भर्ती किया गया है। एसएन में भर्ती कोरोना के मरीज की उम्र 60 साल है।