आगरालीक्स …सपा के एमएलसी पम्मी जैन के ठिकानों पर छापे, आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज में एमएलसी पम्मी जैन के साथ करने वाले थे प्रेसवार्ता, इससे पहले ही छापेमारी शुरू। सपा ने किया टवीट।
कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर डीजीजीसीआई की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ था, पीयूष जैन को समाजवादी इत्र लांच करने की बात कहते हुए सपा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा था। जबकि समाजवादी इत्र एमएलसी पम्मी जैन उर्फ पुष्पराज जैन ने लांच किया था। जांच में अब पीयूष जैन के घर से बरामद हुए कैश को टर्नओवर बताया जा रहा है।
आज होनी थी प्रेस कांफ्रेंस
इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज में एमएलसी पम्मी जैन के साथ प्रेसकांफ्रेस करने वाले थे। इससे पहले ही पम्मी जैन के कई ठिकानों पर एक साथ आयकर और जीएसटी की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। कानपुर, कन्नौज के साथ ही हाथरस के हसायन में छापेमारी की जा रही है।