आगरालीक्स…(31 December 2021 Agra News) आगरा में नववर्ष की पूर्व संध पर हुई यमुना आरती. रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने की बड़ी अपील..
2021 को विदा करने और नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशेष यमुना आरती मुरारी लाल फतेहपुरिया नेतृत्व में की गई. उन्होंने आशा व्यक्त की कि 2022 में बैराज निर्माण और यमुना शुद्धिकरण का लक्ष्य पूरा हो सकेगा. रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने यमुना की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए शहर के सभी सांसदों और विधायकों से आगरा की जीवन रेखा और विरासत को संरक्षित करने के लिए संगठित प्रयास करने की अपील की. आज के विशेष यमुना आरती में देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई. कार्यक्रम में पंडित जुगल किशोर, अभिनव श्रोत्री, प्रदीप खंडेलवाल, पद्मिनी अय्यर, शशिकांत, देवाशीष भट्टाचार्य आदि उपस्थित रहे.