
गुरुवार को एसीई कॉलेज के दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मॉडल व पोस्टर प्रदर्शनी के साथ हुआ। प्रदर्शनी का उद्धाटन डॉ. रीता शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इस मौके पर पोलीटेक्निक डिप्लोमा, बीटैट व बीटीसी के विद्यार्थियों ने 29 प्रोजेक्ट व 41 पोस्टर प्रजेन्ट करते हुए पर्यावरण को स्वस्छ बनाए रखने के लिए ईको फ्रेंडली होने का संदेश दिया। एक ओर जहां लगभग एक लाख कीमत में नैनो की तरह तैयार हो सकने वाली सोलर कार थी वहीं बिना पैट्रोल और डीजल के चलने वाली एयर प्रेशर कार भी थी। सोलर कार मॉडल प्रिजेन्ट करने वाली छात्रों पवन कुमार व शरद शर्मा ने बताया कि इससे जरिए न सिर्फ आर्थिक बचत होगी बल्कि पर्यवरण भी शुद्ध और स्वच्छ होगा। एक ओर जहां छात्रों में बढ़ते प्रदूषण घटते जलस्तर पर चिंता दिखी वहीं एडवांस तकनीक के जरिए मोबाइल की छोटी स्क्रीन से घर में ही बड़े पर्दे पर कॉनवेक्स लैंस के जरिए पिक्चर उतारने वाले मॉडल भी थे। तारकेश्वर, यश, वैभव, अवनीश पचौरी, सुरभि श्रीवास्तव, बृज किशोर, सुधांशु, बबलू ठाकुर, पुष्पेन्द्र यादव आदि ने भी प्रोजेक्ट प्रिजेन्ट किए।
इस मौके पर मुख्य रूप से कॉलेज के चेयरमैन संजय गर्ग, सचिव अखिल गोयल, अर्चना शर्मा, स्मृति गोयल, दिवाकर शर्मा, डॉ. संजय अग्रवाल, सत्यवीर सिंह, केके शर्मा, अभिषेक शर्मा, निधि चौधरी, निमेष शर्मा, हीरा लाल, रमाकांत शर्मा, अंजना कुलश्रेष्ठ, पवन यादव, आरके सिंह, पवन सिंह,इंद्रवीर सिंह, प्रशांत वर्मा, कनिका विज, देबू सिंह, भूपेन्द्र, मनीष गुप्ता, उदय प्रताप, राजीव उपाध्याय, एपी सिंह, एमपी सिंह आदि उपस्थित थे।
आज होगा सांस्कृतिक समारोह
शुक्रवार को दूसरे दिन वार्षिकोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि डॉ.केएस राणा होंगे। इस अवसर पर 2014-15 वर्ष के मेधावी विद्यार्थियों के पुरस्कृत भी किया जाएगा।
Leave a comment