
पैसे वालों का बच्चा तीन दिन में तो बिटटू क्यों नहीं
सीएम अखिलेश यादव को लिखे पत्र में बिटटू के पिता ने लिखा है कि पैसे वालों का बेटा दिव्य तीन दिन में मिल जाता है, उसके लिए सीएम अखिलेश यादव भी मदद करते हैं। मगर, हमारे बेटे बिटटू का 80 दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। क्या सीएम साहब को हमारे बेटे की तलाश करने में मदद नहीं करनी चाहिए। सीओ उन्हें समझाने के लिए उनके घर गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लौटा दिया।
27 मार्च को है जन्मदिन
बिटटू का जन्मदिन 27 मार्च को है, एक एक दिन उनके लिए एक साल के बराबर है। वे चाहते हैं कि जन्मदिन से पहले उनका इकलौता बेटा लौट आए, इसके लिए पुलिस की मदद मांग रहे हैं। पुलिस सक्रियता से बिटटू की तलाश की जा सकती है।
टयूशन के लिए निकला था
कर्मयोगी स्थित 13 शुभम विहार में इंटीरियर डिजाइनर संजय अग्रवाल रह रहे हैं। उनका इकलौटा बेटा अभिषेक उर्फ बिटटू सेंट पीटर्स में नौवीं का छात्र है। मंगलवार शाम 5 30 बजे वह साइकिल से टयूशन पढने के लिए सेंट्रल बैंक पार्क स्थित गौरव शर्मा के यहां गया था। सात बजे तक न लौटने पर परिजनों ने कोचिंग सेंअर पर जाकर पूछा तो पता चला कि अभिषेक टयूशन पढने के लिए आया ही नहीं है। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, सोशल मीडिया पर भी अभिषेक के फोटो के साथ उसके बारे में जानकारी देने की गुहार लगार्इ् है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment