
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वर्यावरणविद् केएस राणा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अनिल सक्सेना, सुनील गर्ग, नरेन्द्र घोषाल, अतुल गुप्ता, कालेज के चेयरमैन, संजय गर्ग, सचिव अखिल गोयल भी मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। इसके उपरान्त शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत संगीत का धमाल। उपेन्द्र ने जहां थोड़ी गुंजिया वुंजिया लेते चले… गाकर होली के नजदीक होने का संदेश दिया वहीं वरसाने की होली भी खुशियों की उमंग के साथ सेलीब्रेट की गई। वहीं एक ओर गिद्दा की मस्ती थी तो दूसरी ओर भागड़ा की उमंग। सांस्कृतिक कार्क्रम में मुख्य रूप से रोशन, सुनिता, नवाब, सूरज, रोहित बधेल, तन्मय, नीलेश आदि ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में चेयरमैन संजय गर्ग व सचिव अखिल गोयल ने अतिथयों का स्वागत किया। 2014-2015 के मेधावी विद्यार्थियों में बृज किशोर, अनीता कुशवाह, अभिषेक चौरसिया, बबलू ठाकुर, सुरभि श्रीवास्तव, सृष्टि बंसल, ज्ञानी कुमार, सुशील कुमार, अनुज कुमार, राहुल पाल, रामनाथ, हेमन्त कुमार, आशिक खान, अरुण कुमार को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। संचालन कनिका, अमन व अमीषा ने किया। इस अवसर पर कॉलेज एडवाइजर डॉ. संयम अग्रवाल, उमेश शर्मा, कोकिला गर्ग, अर्चना शर्मा, स्मृति गोयल, दिवाकर शर्मा, सत्यवीर सिंह, केके शर्मा, अभिषेक शर्मा, निधि चौधरी, निमेष शर्मा, हीरा लाल, रमाकांत शर्मा, अंजना कुलश्रेष्ठ, पवन यादव, आरके सिंह, पवन सिंह,इंद्रवीर सिंह, प्रशांत वर्मा, कनिका विज, देबू सिंह, भूपेन्द्र, मनीष गुप्ता, उदय प्रताप, राजीव उपाध्याय, एपी सिंह, एमपी सिंह आदि उपस्थित थे।
Leave a comment