Saturday , 19 April 2025
Home आगरा MP Rajkumar Chahar tested Corona Positive #agranews
आगराटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

MP Rajkumar Chahar tested Corona Positive #agranews

आगरालीक्स…. आगरा में सांसद राजकुमार चाहर कोरोना पॉजिटिव, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, मेयर नवीन जैन हो चुके हैं कोरोना संक्रमित। समारोह में हो रहे थे शामिल, संक्रमण का खतरा बढ़ा।

आगरा के फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सांसद राजकुमार चाहर ने संपर्क में आ लोगों से अपील की है कि वे खुद को आइसोलेट कर लें।


केंद्रीय राज्यमंत्री और मेयर भी कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले आगरा के मेयर नवीन जैन में कोरोना की पुष्टि हुई थी, बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल की भी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही विधायक योगेंद्र उपाध्याय का भी कोरोना संदिग्ध मानते हुए इलाज चल रहा है। जनप्रतिनिधियों के कोरोना संक्रमित मिलने से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए केस
आगरा में जनप्रतिनिधयों के कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही कोरोना के नए केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। आगरा मेंं अब कोरोना के एक्टिव केस 177 हो गए हैं और नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर क्षेत्र में कोरोना के नए केस मिल रहे हैं, इससे कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Rs 24 Lakh proposal for sleep room in SNMC Agra#Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में स्लीप रूम बनेगा,...

बिगलीक्स

JEE Main session 2 result : 24 candidate score 100 percentile#education

आगरालीक्स…JEE Main session 2 result 2025 : जेईई मेन सत्र 2 के...

बिगलीक्स

Agra News : Heat waves continue in Agra #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में लू चलने लगी है, बचाव के...

बिगलीक्स

Agra News : 3.36 Lakh student appear in DBRAU, Exam start from 21st April 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षा...

error: Content is protected !!