नईदिल्लीलीक्स…। मुंबई में भी कोरोना के हालात भयावह हो गए हैं। स्वर सामाग्री लता मंगेशकर की भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं, उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
पिछले साल हुआ था निमोनिया
92 साल की लता मंगेशकर को हल्के लक्षण बताए गए हैं, उन्हें तत्काल बीच कैंडी अस्पताल की आईसीयू में ले जाया गया है। लता मंगेशकर को पिछले साल निमोनिया होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 28 दिन तक उनका इलाज चला था।
ऋतिक की एक्स पत्नी सुजैन भी संक्रमित
ऋतिक रोशन की एक्स पत्नी सुजैन भी संक्रमित
फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान भी संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। साथ ही कहा है कि कोविड-19 को दो साल से लगातार चकमा देने के बाद इसके ओमिक्रॉन संक्रमण ने मेरे इम्यून सिस्टम में घुसपैठ कर ली है।