आगरालीक्स …..आगरा में आज से नौ विधानसभा सीटों के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन, जानें क्या है जमानत राशि, चुनाव प्रचार पर कितना खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी, किस पार्टी ने घोषित किए प्रत्याशी।
यूपी के पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना के साथ ही शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। कलेक्ट्रेट में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र खरीदने के साथ जमा किए जा सकेंगे। हर विधानसभा के लिए अलग अलग कोर्ट में नामांकन पत्र जमा करने की व्यवस्था की गई है। यहां भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा, जिससे संक्रमण का खतरा न रहे।

10 और 5 हजार जमानत राशि
विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए जमानत राशि जमा करनी होगी, कम वोट मिलते हैं तो जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि 10 हजार रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ी जाति के लिए जमानत राशि पांच हजार रुपये है। इसी तरह से चुनाव प्रचार का खर्चा भी बढ़ा दिया गया है। अब 40 लाख रुपये तक चुनाव प्रचार में खर्च कर सकते हैं।
सात दिन यानी 21 जनवरी तक नामांकन
आगरा की नौ विधानसभा सीटों के लिए 14 से 21 जनवरी तक नामांकन पत्र खरीदने के साथ जमा कर सकेंगे। नामांकन की प्रक्रिया सात दिन चलेगी, इसके बाद 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 जनवरी तक नाम वापसी और 27 जनवरी को दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।

इन पार्टियों ने उतारे प्रत्याशी
कांग्रेस सात सीट
सपा रालोद गठबंधन पांच सीट
बसपा आठ सीट
आप पांच सीट
भाजपा किसी भी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं