
गौरतलब है कि शहर में इस समय परीक्षाएं चल रही हैं। आरबीएस डिग्री कॉलेज में आज बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा थी। छात्र और छात्राएं परीक्षा देने के लिए अपने वाहन से कॉलेज पहुुंचे थे। यहां उन्होंने कॉलेज की पार्किंग में अपने वाहन खड़े किए और परीक्षा देने के लिए अंदर चले गए। बताया जाता है कि परीक्षा देने के बाद जब छात्राएं पार्किंग से अपनी स्कूटी लेने के लिए आर्इं तो वह वहां पहुÞंचकर हक्की-बक्की रह गर्इं। करीब 30 छात्राओं की स्कूटी के ताले टूटे हुÞए थे और उनमें से करीब एक दर्जन छात्राओं की ेस्कूटी की डिग्गी भी खुली हुई थी जिसमें रखे उनके पर्स और मोबाइल गायब थे। घटना से सन्न छात्राएं जब पार्किंग ठेकेदार को खोजने निकली तो वह वहां से फरार मिला। पार्किंग के एक कोने में छात्राओं के खाली पर्स पड़े हुए थे। इस पर छात्राओं ने पार्किंग में ही काम करने वाले रामपाल नामक युवक को पकड़कर थाना हरीपर्वत पहुंच गर्इं। वहां पहुंचकर छात्राओं ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने रामपाल को हिरासत में ले लिया है। जिन छात्राओं के पर्स और मोबाइल चोरी हुए हैं उनके नाम रितु, भावना सिंह, संध्या, भावना, शिप्रा आदि हैं।
चाय पीने गया था रामपाल
छात्राओं द्वारा पार्किंग में काम करने वाले रामपाल को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस से पूछताछ में रामपाल ने बताया कि वह चाय पीने के लिए चला गया था और उसके पीछे ही घटना हो गई।
Leave a comment