आगरालीक्स…. आगरा में पब्लिक स्कूल के 10 वीं के छात्र को नमस्ते न करने पर सीनियरों ने मारी गोली, घायल, अस्पताल में भर्ती।
आगरा के दयालबाग, रूप नगर कॉलोनी निवासी संजू सिंह कठेरिया जिा निर्वाचन कार्यालय चंदौली में तैनात हैं। यहां उनकी पत्नी और बेटा आर्यन कठेरिया रहता है। आर्यन कठेरिया एक पब्लिक स्कूल में 10 वीं का छात्र है।

नमस्ते न करने पर मारी गोली
न्यू आगरा के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निर्वाल का कहना है कि आर्यन कठेरिया की दोस्ती 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र गौरव बघेल और विशेष बघेल से है, आर्यन कठेरिया का आरोप है कि मंगलवार को वह दिन में टयूशन जा रहा था, रास्ते में उसे गौरव और विशेष मिले। उन्होंने आर्यन को रोक लिया, आर्यन ने नमस्ते नहीं की तो उसे पीटा और तमंचे से पैर में गोली मारकर भाग गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
रंगबाजी करते हैं छात्र
आर्यन कठेरिया ने पुलिस को बताया कि गौरव बघेल उसके घर के पास में रहता है और कक्षा 12 वीं का छात्र है, उसकी स्कूल में किसी से लड़ाई हो जाती थी तो वह गौरव से कह देता था। गौरव के साथ कई लड़के रहते हैं वे आ जाते थे।