आगरालीक्स…(20 January 2022 Agra News) मुलायम सिंह के समधी और बहू के बाद साढू भी हुए भाजपा में शामिल. साढू ने कहा—अखिलेश की कैद में है नेताजी….
चुनाव का आगाज होते ही नेताओं का दल बदलने का क्रम जारी है. कोई भी राजनीतिक दल हो वहां से उथल पुथल हो ही रही है. गुरुवार को समाजवादी पार्टी को झटका देते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढू प्रमोद गुप्ता गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए. उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने नेताजी को कैद करके रखा है. उनकी तबियत अच्छी नहीं है. नेताजी को किसी से मिलने नहीं दिया जाता.

सपा से रहे चुके हैं विधायक
बता दें कि प्रमोद गुप्ता सपा से पूर्व विधायक रह चुके हैं. गुरुवार को भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें पार्टी की सदस्यतादिलाई है. वह मुलायम परिवार के तीसरे सदस्य हैं जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है. इससे पहले मुलायम सिंह के समधी और सिरसागंज से विधायक रहे हरिओम यादव व मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं.