आगरालीक्स …आगरा में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती को दबंग ने रात में घर से किडनेप कर रेप किया, बेल्टों से पीटा, रेप, किडनेप पर मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज।
आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी में सौरभ सिंह उर्फ शैलू यादव रहता है, अपनी छवि दबंग की बना रखी है, उसके मकान में एत्माउददौला थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला दो महीने पहले किराए पर दुकान लेकर ब्यूटी पार्लर खोल लिया। रविवार को युवती के परिजन शादी में गए थे, युवती का आरोप है कि रात 11 बजे शैलू यादव गाड़ी से अपने ड्राइवर के साथ उसके घर पहुंचा, युवती को लगा कि उसके परिजन आ गए, उसने गेट खोला। शैलू यादव युवती को गाड़ी में बिठाकर अपने घर ले गया, घर में बंधक बनाकर रेप किया।

परिजनों को फोन कर दी सूचना
रात में परिजन घर पहुंचे तो युवती घर पर नहीं थी। युवती का आरोप है कि शैलू यादव ने उसके साथ रेप किया। रात दो बजे उसे शैलू यादव का मोबाइल हाथ लग गया उसने अपने परिजनों को फोन कर सूचना दे दी, इसके बाद शैलू यादव ने उसे बेल्टों से पीटा।
सीओ ने की पूछताछ, मुकदमा हुआ दर्ज
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और आपसी विवाद बताते रहे। सीओ दीक्षा सिंह थाने पर पहुंची, उन्होंने युवती से पूछताछ की। युवती के बयान और उनकी मां की तहरीर पर रेप, किडनैप, मारपीट और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, आज युवती के कोर्ट में बयान दर्ज होंगे, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
गाड़ी पर लिखा है पूर्व विधायक
शैलू यादव अपने क्षेत्र में खुद को पूर्व विधायक का रिश्तेदार बताता है, उसकी गाड़ी पर पूर्व विधायक लिखा हुआ है। क्षेत्र में दबंगई करता है।