आगरालीक्स…. आगरा में सीओडी से रिटायर बुजुर्ग दंपती के रहने के लिए जगह नहीं है, उनके पांच बेटे हैं, बुजुर्ग दंपती ने इच्छा मृत्यु देने की अनुमति देने की मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के सदर क्षेत्र के रहने वाले लख्मीचंद की उम्र 75 साल है, वे सीओडी से रिटायर हुए हैं। उनके पांच बेटे हैं, उनका कहना है कि पांच साल पहले बेटों ने मारपीट कर बुजुर्ग दंपती को घर से बाहर निकाल दिया तो वे किराए का घर लेकर रहने लगे, उन्होंने अपने बच्चों को जायदाद से बेदखल कर दिया।

पैरालाइसिस होने पर अपने घर लौटे तो एक कमरा नहीं दिया
सदर क्षेत्र में सीओडी से रिटायर लख्मीचंद का अपना घर है, इस घर में उनके बेटे रहते हैं। वे पांच साल तक किराए के मकान में अपनी बुजुर्ग पत्नी के साथ रहे। पिछले दिनों लख्मीचंद को पैरालाइसिस का अटैक पड़ा, इसके बाद से वे चल फिर नहीं पाते हैं तो अपने घर लौट आए। उन्होंने बेटों से कहा कि उनके लिए एक कमरा खाली कर दें जिससे वे बेटों से अलग अपने घर में कमरे में रह सकें लेकिन बेटों ने कमरा खाली नहीं किया।
इच्छा मृत्यु की मांग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लख्मीचंद अपनी बुजुर्ग पत्नी के साथ घर के बाहर ही बैठे हुए हैं उनके बेटे उन्हें अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। सबसे छोटा बेटा उनकी मदद कर रहा था, आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट कर दी गई। बुजुर्ग दंपती का कहना है कि हमें अपने ही घर में नहीं रहने दिया जा रहा है। हम इच्छामृत्यु चाहते हैं। इसकी मांग की है।