Wednesday , 25 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Nayati healthcare campaign to beat the Diabetes in Agra & Aligarh Region
टॉप न्यूज़

Nayati healthcare campaign to beat the Diabetes in Agra & Aligarh Region

341

shilpy
मथुरालीक्स..(चमन शर्मा) ..
आज नहीं तो कल, आप भी डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। भागमभाग की जिंदगी में तनाव बढने के साथ खानपीन से जीवनशैली से जुडी डायबिटीज की बीमारी बढ रही है। इससे कैसे बचा जा सकता है, डायबिटीज होने के बाद क्या किया जाए, इसका इलाज क्या है। इस तरह के तमाम सवालों के जवाब नयति मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मथुरा के विशेषज्ञ चिकित्सक सात और आठ अप्रैल को देंगे। इसके साथ ही डायबिटीज रोगियों को परामर्श और रियायती दर पर उनकी जांचें भी कराई जाएंगी। इस सुविधा का लाभ आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, अलीगढ, हाथरस के मरीज उठा सकते हैं। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मरीजों को यह सुविधा दी जाएगी।
नयति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन की हेड डाॅ. ज्योति गोयल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम बीट द डायबिटीज के लिए हॉस्पिटल आगे आया है। वैसे भी भारत डायबिटीज की कैपिटल बनने जा रहा है, आराम तलब जिंदगी और तनाव के चलते बुजुर्ग ही नहीं, युवा भी डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। यह बीमारी तेजी से शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रही है। इसके लिए जरूरी है कि लोगों को मधुमेह के बारे में सही जानकारी हो, वे जान सकें कि इससे कैसे बचा जा सकता है और मधुमेह हो जाने पर दवाओं के साथ जीवनशैली में बदलाव कर बेहतर जिंदगी जी सकते हैं।
नयति हेल्थकेयर की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा, ’’भारत में जीवनशैली से जुडी बीमारियां जैसे हाइपरटेंशन, दिल का दौरा, मोटापा और डायबिटीज़ काफी तेज़ी से फैल रही हैैं। इसमें भी डायबिटीज तेजी से बढ रही है और महामारी का रूप लेती जा रही है। ऐसे में मिलकर कदम उठाने की जरूरत है। इसके लिए नयति हॉस्पिटल में स्पेशल डायबिटिक क्लीनिक खोलने की कवायद चल रही है। जहां मधुमेह रोगियों का संपूर्ण इलाज एक छत के नीचे विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे। वहीं, डायबिटीज़ के लिए फ्री हेल्थ चेकअप और कुछ जांचोंत्र पर विषेश छूट दे रहे हैं।

घातक है मधुमेह
इस बीमारी की सबसे अधिक मार निम्न एवं मध्य आय वाले देषों पर पड़ रही है। सभी डायबिटीज़ के मामलों में से करीब 90 फीसदी मामले टाइप 2 डायबिटीज़ के होते हैं और उनकी सबसे बड़ी वजह शरीर का अत्यधिक वज़न और शारीरिक गतिविधि नहीं करना है। टाइप 2 डायबिटीज़ को रोकना संभव है और अगर इसका जल्दी पता लग जाए तो इसका इलाज भी मुमकिन है। लेकिन सही ढंग से इसका इलाज नहीं करने की स्थिति में यह बीमारी षरीर के प्रत्येक प्रमुख अंग को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे दिल का दौरा, स्ट्रोक, अंधापन, गुर्दे और नसें भी खराब हो सकती हैं।
नयति हेल्थकेयर एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड
भारत का ऐसा पहला मल्टी सुपर-स्पेशलिटी हेल्थकेयर ग्रुप है, जो देश के टियर 2 और टियर 3 शहरों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है। यहां मरीजों के लिए अत्याधुनिक मेडिकल टैक्नोलाॅजी और उन्नत उपचार सुविधाओं दी जा रही हैं, जिससे मरीजों को सस्ती दर पर बेहतर इलाज मिल सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Lord Jagannath gave darshan in the Rajadhiraja attire on Kartik Purnima, Agra

आगरालीक्स…आगरा में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीजगन्नाथजी ने दिए राजाधिराज वेश में दर्शन....

टॉप न्यूज़

Agra News: Grand tableaux featured during the Shri Krishna Leela Mahotsav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में निकली भव्य झाकियां. कंस वध के...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police caught five bike thieves; six stolen bikes were recovered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पलक झपकते ही लॉक तोड़कर करते थे बाइक चोरी. पुलिस...

टॉप न्यूज़

Agra News: Civil Defence Air Red / Blackout Mock Exercise-2026 held at Police Lines, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के पुलिस लाइन में शाम 6 बजे हवाई हमले...

error: Content is protected !!