आगरालीक्स…(2 February 2022 Agra News) आगरा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म. पिता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा…फरार
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला है. बच्ची के पिता ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है, वह घर से फरार हो गया है.

घटना थाना खंदौली के एक गांव की है. यहां रहने वाली एक चार साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी पड़ोसी युवक उसके पास आया और टॉफी दिलाने के बहाने उसे अपने साथ खेत में ले गया. यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. और बाद में उसे खेत पर ही छोड़कर भाग गया. देर शाम जब बच्ची अपने घर पहुंची और मां को इसकी जानकारी दी. परिजनों ने आरोपी युवक को अपने घर बुलाया और पूछताछ की लेकिन आरोपी इससे मुकर गया. इसके बाद मंगलवार रात को थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी युवक गांव से भाग निकला. बच्ची के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस युवक की तलाश कर रही है.