आगरालीक्स ….आगरा सहित यूपी में छह फरवरी तक स्कूल और कॉलेज बंद हैं। कोरोना के केस भी कम होने लगे हैं। छह फरवरी के बाद स्कूल खुलेंगे या नहीं, इसे लेकर बच्चों के साथ ही अभिभावक और शिक्षक परेशान हैं। कॉलेज संचालक स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं।

आगरा सहित यूपी में कोरोना के चलते स्कूल और कॉलेज बंद हैं। छात्रों की आनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। छह फरवरी तक स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। मगर, अब कोरोना के केस कम होने लगे हैं, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है और एक्टिव केस भी कम हो गए हैं। ऐसे में अब स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे, इस पर असमंजस बना हुआ है।
कॉलेज संचालक स्कूल खोलने की कर रहे मांग
आगरा में कॉलेज संचालक स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई कराई जा सके और फीस जमा हो जाए। इसके लिए स्कूल संचालकों का प्रतिनिधि मंडल डीआईओएस को ज्ञापन भी सौंप चुका है। स्कूल बंद होने से तमाम अभिभावक फीस जमा नहीं कर रहे हैं, इससे स्कूल संचालक परेशान हैं।
बच्चे और अभिभावक नहीं चाहते स्कूल खुलें
कोरोना काल में स्कूलों की आनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। इससे छात्रों की लिखने की आदत कम हो गई है। ऐसे में छात्र और अभिभावक नहीं चाहते कि स्कूल परीक्षाओं से पहले खुलें। अधिकांश छात्र चाहते हैं कि उनकी आनलाइन परीक्षाएं करा दी जाएं।