आगरालीक्स…(4 February 2022 Agra News) आगरा में अखिलेश—जयंत की जोड़ी ने भाजपा पर किए करारे प्रहार. आगरा शहर को बताया प्रेम और सौहार्द्र का शहर…
आगरा में हुई समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश और जयंत की जोड़ी ने भाजपा पर कई करारे प्रहार किए. उन्होंने आगरा शहर को प्रेम और सौहार्द्र का शहर बताया. अखिलेश यादव ने कहा कि नौकरी—रोजगार के लिए नौजवानों को इस सरकार ने अपमानित किया. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि इस बार का यूथ अपने अपने बूथ से भाजपा को ऐतिहासिक हार दिलाएगा. तो वहीं जयंत चोधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने आगरा शहर के लिए हमेशा काम किए. यहां के किसानों के लिए काम किए. जयंत ने बुलंदशहर की घटना पर कहा कि सरकार के दावे और वादे खोखले हैं.

योगी को गोरखपुर की जनता उत्तराखंड भेजेगी
अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर भी जमकर प्रहार किए. उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री कंप्रेशर हैं जो गर्मी निकाल देंगे. इस बार तो उन्हें गोरखपुर की जनता ही उत्तराखंड भेज देगी. कोरोना काल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार न दवा दिला सकी और न इलाज. मुरैना का एक युवक लॉकडाउन में अपने घर नहीं पहुंच सका, रासते में दम तोड़ दिया. सूटकेस पर एक मां अपने बच्चे को ले जा रही थी और यहां के अधिकारी कह रहे थे कि बचपन में हम भी सूटकेस पर बैठकर गए थे. सरकार ने आगरा से आई खबरों के बाद भी तैयारी नहीं की. कोविड कीतस्वीरें कोई नहीं भूल सकता. आक्सीजन के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़े. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोनाकाल में लोगों की और गरीबों की सभी की मदद की.
विकास के नाम पर कुछ नहीं
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि विकास के नाम पर इस सरकार ने कुछ नहीं किया. डबल इंजन की सरकार ने कारेाबार ठप कर दिया. जितने भी बड़े काम हैं वो समाजवादी सरकार में शुरू हुए थे. आगरा में गंगाजल प्रोजेक्ट सपा सरकार लेकर आई. मेट्रो समाजवादी सरकार की देन है. उन्होंने कहा कि आगरा गंगाजमनी तहजीब का शहर है. ताजगंज को हजरतगंज से समाजवादी पार्टी की सरकार ने जोड़ा. समाजवादी पार्टी बनने पर ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे किसान बर्बाद न हो और कोल्ड स्टोरेज चलें.
.