आगरालीक्स….. आगरा में आयकर विभाग की टीम ने जीटी चेन्स पर मारा छापा, बुलियन कारोबारी के नमक की मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर टीम खरीद बिक्री का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है।
आगरा में रविवार सुबह आयकर विभाग की जांच शाखा की टीम ने नमक की मंडी स्थित थोक बुलियन कारोबारी के प्रतिष्ठान जीटी जेंस और ट्रांस यमुना कॉलोनी ए ब्लॉक स्थित आवास पर छापा मारा। आयकर विभाग की टीम बुलियन कारोबारी के खरीद बिक्री के रिकॉर्ड खंगाल रही है। बुलियन कारोबारी का चांदी का थोक का काम है और कई शहरों से चांदी आजी है और बाहर सप्लाई की जाती है।

टीम जांच में जुटी
आयकर विभाग की जांच शाखा की टीम ने जीटी चेंस, नमक की मंडी और ट्रांस यमुना कालोनी में जांच शुरू की। जीटी चेंस के संचालक राम कुमार गुप्ता और प्रशांत गुप्ता हैं, खरीद बिक्री के रिकॉर्ड के साथ ही टीम मौके पर मौजूद चांदी सहित अन्य बुलियन का रिकॉर्ड भी चेक कर रही है। आयकर विभाग की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
आयकर विभाग के छापे के चलते बाजार में दुकानें बंद
आयकर विभाग की जांच शाखा की टीम ने सुबह आठ बजे जीटी चेंस नमक की मंडी पर छापा मारा। टीम के छापे से बुलियन कारोबारियों में खलबली मच गई। नमक की मंडी, चौबेजी का फाटक में दुकानें नहीं खुली, बुलियन कारोबारी भी जानकारी करने में जुटे हुए हैं।
2022 में आगरा में आयकर विभाग की दूसरी कार्रवाई
इसी साल जनवरी में आयकर विभाग की टीम ने एक साथ चार जूता कारोबारियों के प्रतिष्ठान और घर पर छापा मारा था, टीम की कार्रवाई कई दिन तक चली। इसके बाद करीब 29 करोड़ सरेंडर किया था। आयकर विभाग की इस साल यह दूसरी कार्रवाई है। अब आयकर विभाग की टीम ने चांदी कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा है।