
ग्वालियर में सत्यनारायण की टेकरी, गेंडेवाली सड़क के समीप हिंदी माता मंदिर के पास जटायु मंदिर का निर्माण कराया है। यह देश का पहला मंदिर है जो बेटी बचाओ का संदेश देने के उददेश्य से बनाया गया है। सोमवार को जटायू की प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। यह दुनिया का पहला जटायु मंदिर भी बताया जा रहा है।
इस मंदिर को अंतर्राष्ट्रीय अभिभाषक मंच ने जटायू मंदिर को समाज में महिलाओं की मान प्रतिष्ठा बढ़ाने की दिशा में लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस मंदिर का संकल्प समाज में महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाने की दिशा में लोगों को जागरुक और प्रेरित करने के उद्देश्य से लिया गया था। जटायु प्रतिमा की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा किए जाने के पहले सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया है।
अभिभाषक मंच के अध्यक्ष विजयसिंह चौहान ने कहा कि जटायु महाराज रामायण के ऐसे महान चरित्र हैं जिनसे लोगों को नारी बचाओ और बेटी बचाओ की प्रेरणा मिलेगी। जिस तरह उन्होंने देवी सीता की रक्षा के लिए राक्षसराज रावण के साथ युद्ध करते हुए प्राण गंवाए, वह बेटियों की रक्षा का अनुपम उदाहरण है।
पर्यटन को बढ़ावा
इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पूरी दुनिया में पहला जटायु मंदिर बताया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. संजय गोयल के माध्यम से शासन और प्रशासन के स्तर पर पर्यटन की दृष्टि से इसको अंचल के पर्यटक स्थलों की सूची में शामिल किए जाने और प्रोत्साहित किए जाने की मांग की गई है।
Leave a comment