
विवि के मान्यता प्राप्त सेल्पफ पफाइनेंस कॉलेज संचालकों ने एक एसोसिएशन बना ली है, इससे 20 25 कॉलेज संचालक जुडे हुए हैं, इसमें मैनपुरी, एटा सहित अन्य जनपदों के कॉलेज संचालक है। पहले इन्होंने विवि के अधिकारियों के साथ घनिष्ठता बढाई, अब ये दबंगई दिखाकर अपनी मर्जी के काम करा रहे हैं। सोमवार को कॉलेज संचालकों ने कुलपति प्रोपफेसर मोहम्मद मुजम्मिल को उनके कार्यालय में घेर लिया, जमकर खरी खोटी सुनाई। इसके बाद कॉलेज विकास परिषद के चेयरमैन डॉ विपिन अग्रवाल को जबरन अपनी गाडी में बिठा लिया। उन्हें कुलपति आवास पर ले आए और नारेबाजी करने लगे। कुलपति ने विवि के शिक्षकों को बुला लिया, उन्होंने सेल्फ पफाइनेंस कॉलेज संचालकों की गुंडई का विरोध किया, लेकिन कुलपति उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से पीछे हट गए। ऐसे में रात में विवि की वेबसाइट को खोलकर परीक्षा फॉर्म भरवा दिए गए और सुबह इन कॉलेजों में छात्र परीक्षाएं दे रहे हैं।
नकल पकडी तो क्या कर लोगे
कॉलेज संचालक बेखौफ हैं और विवि के अधिकारियों को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि नकल पकड भी लोगे तो क्या कर लोगो। पिछले साल 59 कॉलेजों में सामूहिक नकल रिपोर्ट की गई थी, इन सभी कॉलेजों को छोड दिया गया। इस बार भी ऐसा ही होगा।
Leave a comment