आगरालीक्स…#कासगंज में #पीएम मोदी बोले—पहले चरण के रुझानों को देखकर लटक गया है विपक्षी दलों का चेहरा, इनकी नैया डूब चुकी है
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों की आवाजाही तेज है. पहले चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी का जोर दूसरे और तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर है. कासगंज में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किए. उन्होंने कहा कि ये लोग घोर परिवारवादी हैं. इन्होंने हमेशा गरीबों को लूटने का काम किया है. इन्होंने केवल अपनी ही तिजोरियां भरी हैं. लेकिन डबल इंजन की भाजपा सरकार में गरीबों के विकास को सबसे पहले प्राथमिकता दी गई है.

पटियाली में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथ है. उन्होंने अपना पूरा जीवन अंत्योदय के लिए समर्पित कर दिया. पीएम ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से भाजपा निरंतर गरीबों, दलितों की सेवा में जुटी रही. यूपी में पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है. जो रुझान आए हैं, वे यह बात कह रहा है कि भाजपा का परचम लहरा रहा है. उनहोंने कहा कि मतदानके बाद नेताओं के चेहरे लटके हुए हैं. उनको यह बात पता चल गई है कि इनकी नैया डूब चुकी है और ये लोग अभी से ईवीएम, चुनाव आयोग पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है.