आगरालीक्स…#आगरा में #आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर बनने से गुरुद्वारा गुरु के ताल और #सिकंदरा चौराहे पर जाम लगने लगा है. आज तीन घंटे तक #जाम लगा रहा. गुरु द्वारा गुरु के ताल के कट पर बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे.
आगरा दिल्ली मार्ग को सिक्स लेन किया जा रहा है, इसके लिए आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर बनाया गया है। अब रामबाग चौराहे के बाद वाटर वक्र्स, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज, खंदारी के बाद आईएसबीटी पर फ्लाईओवर है। इससे वाहन तेज गति से रामबाग से सीधे आईएसबीटी पहुंच जाते हैं। आईएसबीटी से आगे खंदारी की तरफ रोडवेज बस सहित अन्य वाहनों को जाने के लिए कट खोल दिया गया है। इससे यहां जाम लगा रहता है। इसके बाद गुरुद्वारा गुरु के ताल कट पर सिकंदरा की तरफ से आने वाले वाहन निकलते हैं, इससे गुरु द्वारा गुरु के ताल के कट पर एक पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल करती है। मगर, वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लग जाता है।

तीन घंटे तक फंसे रहे वाहन
शुक्रवार को गुरु द्वारा गुरु के ताल कट पर सुबह 11 बजे के बाद वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लग गया। आईएसबीटी की तरफ से आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही सिकंदरा से भी वाहन आने लगे, इससे कट पर जाम लग गया और वाहन फंस गए। इससे करीब तीन घंटे तक जाम लग रहा।
सिकंदरा चौराहे पर भी लगने लगा जाम
गुरु द्वारा गुरु के ताल कट से निकलने के बाद सिकंदरा चौराहे पर वाहनों का भार बढ़ने लगा है। शास्त्रीपुरम की तरफ से भी वाहन आते हैं, इससे सिकंदरा चौराहे पर भी जाम लगने लगा है।