आगरालीक्स…#आगरा में अब मौसम साफ ही रहेगा. दिन में निकलेगी तेज धूप. अगले सप्ताह तक तापमान पहुंचेगा इतना…
आगरा में मौसम अब साफ हो गया है. मौसम विभाग का भी पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में आगरा का मौसम साफ ही रहेगा. दिन में तेज धूप निकलेगी जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी. शनिवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहा. सुबह से ही धूप निकल आई जो कि दिन में काफी तेज हो गई. इसके कारण तापमान बढ़ा है. शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेलिसयस रहा.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन के समय गर्मी महसूस हो सकती है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक भी पहुंच सकता है.