आगरालीक्स…(14 February 2022 Agra News) आंखों से आ रहे काला पानी की जांच करेगी #zeiss मशीन. आगरा बुलियन चेरीटेबल #आई हॉस्प्टिल में शुरू हुई ग्लूकोमा की अत्याधुनिक मशीन जांच सेवा
आगरा बुलियन चेरीटेबल आई चिकित्सालय का संचालन कर रही श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने अब यहां ग्लूकोमा (काला पानी) की जांच के लिए उच्च कोटि की zeiss मशीन स्थापित की है। ताकि ग्लूकोमा की जानकारी जल्द हो सके। ग्लूकोमा रोग विजन का साइलेंट थीफ है।इस रोग का पता मरीज को काफी देर बाद लगता है। इस मशीन से जांच करने से आंख के ऊपरी, निचले , बायें दायें सभी क्षेत्र में काले पानी का का पता जल्दी लग जाने से नेत्र रोगी के विजन नुक़सान को रोका जा सकेगा।

इस प्रकार की मशीन कुछ ही उच्च स्तरीय आई सेंटरों पर स्थापित है। सोमवार को पूजा अर्चना से शुरू हूई इस सेवा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल, डॉ सुरेश गोयल, राजकुमार जैन , डॉ प्रतिभा बंसल, प्रभारी संजय गुप्ता नंदकिशोर गोयल सहित कमेटी के पदाधिकारी,सभी कार्यकारिणी सदस्य व दानदाता मौजूद रहे।