आगरालीक्स…(15 February 2022 Agra News) आगरा में पित्ताशय की पथरी के फ्री में आपरेशन किए जाएंगे. एक मार्च से यहां पर शुरू हो रहा निशुल्क 26वां आपरेशन शिविर
लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल एवं शांति वेद ट्रस्ट द्वारा 26वां निशुल्क ऑपरेशन शिविर का शुभारम्भ 1 मार्च से किया जा रहा है। जिसमें 100 से अधिक पित्ताशय की पथरी से सम्बधित ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे। यह जानकारी गुरु का ताल, सिकन्दरा स्थित शांति वेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में डॉ. अजय प्रकाश व लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल के अध्यक्ष एमजेफ राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने दी।
क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि स्व. डॉ. दिव्या प्रकाश की पुण्य स्मृति में आयोजित शिविर में ऑपरेशन के लिए 18 से 28 फरवरी तक शांति वेद हॉस्पीटल, पुरानी विजय नगर कालोनी में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। मरीज अपने पैथोलॉजी, अट्रासाउंड, एक्स-रे व अन्य आवश्यक रिपोर्ट साथ लेकर आएं। ऑपरेशन शहर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अजय प्रकाश द्वारा डॉ. श्वेतांक प्रकाश व डॉ. ब्लॉसम प्रकाश, डॉ. संजय, डॉ. शिवांक प्रकाश के सहयोग से किए जाएंगे। निशुल्क ऑपरेशन का उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों की मदद करना है जो आर्थिक तंगी के अभाव में अपने स्वास्थ्य का खयाल नहीं रख पाते। सभी ऑपरेशन लैप्रोस्कोपिक विधि से किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय बंसल, प्रमोद खंडेलवाल, श्याम मोहन गुप्ता, सुशील अग्रवाल, संजय बंसल, चंद्र माहेश्वरी, महेन्द्र जैन, सुनील बंसल, राहुल गोयल, विनय बंसल आदि मौजूद थे।