आगरालीक्स..(Agra News 18th February 2022).. आगरा में मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में ईवीएम रखी गई हैं, नौ विधानसभा सीटों के 114 प्रत्याशियों को मिले वोट की मतगणना 10 मार्च को होगी।
आगरा में पहले चरण में 10 फरवरी को नौ विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। आगरा की आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा छावनी, आगरा ग्रामीण और एत्मादपुर विधानसभा की ईवीएम मंडी परिसर आगरा फिरोजाबाद रोड यमुना पार में रखी गई हैं। वहीं, विधानसभा बाह की बाह, फतेहाबाद की फतेहाबाद, खेरागढ़ की खेरागढ़ और फतेहपुर सीकरी की फतेहपुर सीकरी में ईवीएम रखी गई हैं। मंडी परिसर में स्ट्रॉग रूम में ईवीएम सुरक्षित रखी गई हैं, यहां स्ट्रांग रूम के बाद पैरा मिलिट्री फाूेर्स तैनात है।

10 मार्च को होगी मतगणना
यूपी में सात चरण में मतदान होना है, दो चरण का मतदान हो चुका है। तीसरी चरण का मतदान 20 फरवरी को होना है। सात चरण का मतदान होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर 114 प्रत्याशी हैं। कई सीटों पर कांटे की टक्कर है।
2017 के चुनाव में सभी सीटों पर जीती थी भाजपा
यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव में आगरा की सभी नौ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। मगर, इस बार कई सीटों पर कांटे की टक्कर है, भाजपा को सपा से कड़ी चुनौती मिली है तो कुछ सीटों पर बसपा से टक्कर है।