आगरालीक्स …(Agra News 18th February 2022).आगरा में फिर बढ़े कोरोना के केस, आज के ताजे आंकड़े हुए जारी। जानें किस क्षेत्र में मिले ज्यादा केस।
आगरा में चार दिन से कोरोना की तीसरी लहर में राहत मिली थी और 10 से कम केस मिल रहे थे, गुरुवार को कोरोना के 10 केस मिले थे। लेकिन शुक्रवार को कोरोना के नए केस बढ़ गए। कोरोना की जांच के लिए 24 घंटे में 4864 सैंपल लिए गए और 26 नए केस मिले हैं। चार दिन बाद कोरोना के केस 20 से अधिक मिले हैं, इससे पहले एक दिन में छह से 10 नए केस मिल रहे थे।
कोरोना के एक्टिव केस भी बढ़े, 12 मरीज हुए ठीक
कोरोना के नए केस बढ़ने के साथ ही एक्टिव केस भी बढ़ने लगे हैं जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है। 24 घंटे में 12 मरीज ठीक हुए हैं और 26 नए केस मिले हैं। इससे कोरोना के एक्टिव के 92 हो गए हैं।
इन क्षेत्रों में कोरोना के केस अधिक
कोरोना के 92 एक्टिव केस हैं। इन सभी का इलाज घर पर ही चल रहा है। कोई भी मरीज हॉस्पिटल में भर्ती नहीं हैं। कोरोना के एक्टिव केस आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा, कमला नगर, बल्केश्वर के साथ ही देहात में अधिक हैं।