आगरालीक्स….. आगरा में कोरोना के ताजे आंकड़े जारी, तीन दिन बाद बढ़ने लगे केस, आज कितने केस मिले, जानें किस क्षेत्र से ज्यादा केस आए।
कोरोना का रविवार को ताजा अपडेट जारी किया गया। 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 4261 सैंपल लिए गए। जबकि कोरोना के 31 नए मरीज मिले हैं। वहीं, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने लगी है। चार लोग ही कोरोना से ठीक हुए हैं।
कोरोना के एक्टिव केस 132
कोरोना के नए केस बढ़ने और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से एक्टिव केस बढ़ने लगे हैं। कोरोना के एक्टिव केस 132 हैं।
इन क्षेत्रों में कोरोना के अधिक केस
कोरोना के केस दोबारा से बढ़ने लगे हैं, दयालबाग, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, ताजगंज में कोरोना के अधिक केस मिल रहे हैं।
सेंट जॉर्जेज स्कूल का छात्र भी कोरोना पॉजिटिव
वहीं, सेंट जॉर्जेज स्कूल यूनिट टू का छठवीं का छात्र भी कोरोना संक्रमित मिला है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी क्लास को सात दिन के लिए घर पर रहने के आदेश दिए हैं, छात्रों को स्कूल नहीं आना है।