आगरालीक्स…आगरा में रोटरी स्थापना दिवस पर सभी क्लब के मेंबर्स ने खेला टी—20 मैच. मैच में इन्होंने दिखाया जलवा…
रोटरी क्लब आगरा द्वारा आयोजित रोटरी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक क्रिकेट मैच और पारिवारिक पिकनिक का आयोजन आज खेलगांव में किया गया. कार्यक्रम में आगरा के सभी क्लब ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोटरी क्लब आगरा के अध्यक्ष रो. आशीष अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा हर वर्ष रोटरी स्थापना दिवस में एक सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करता है. इससे आपसी सामंजस्य बनता है. रोटरी क्लब आगरा की क्रिकेट टीम रोटरी मास्टर और अन्य क्लब की संयुक्त टीम रोटरी ब्लास्टर के बीच एक 20—20 क्रिकेट मैच खेला गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष रो. शरतचंद्र ने टॉस किया. रोटरी blaster ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया. रोटरी ब्लास्टर के रुद्रेश राजपूत के नाबाद 55 रन से पूरी टीम ने 20 ओवर में 139 रन बनाये. रोटरी मास्टर के सचिन अग्रवाल ने 4 विकेट लेकर मैच को बांधे रखा. रोटरी मास्टर ने दो विकेट खोकर 140 रन 16 ओवर में बना लिया. मास्टर के मनोज कुमार ने 60 और संजय कालरा ने नाबाद 49 रन बनाये. मनोज कुमार को मेन ऑफ़ द मैच, संजय कालरा को बेस्ट प्लेयर और रुद्रेश राजपूत को बेस्ट बैट्समैन और सचिन अग्रवाल को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया.

कार्यक्रम में एक कैंसर पीड़ित मरीज वेद गर्ग को 1 लाख 80 हज़ार का चेक देकर भी सहयोग किया गया. इस दौरान रोटरी क्लब आगरा के प्रदीप मित्तल, राज कुमार मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, उदित बंसल, अश्वनी शिरोमणि रोटरी क्लब आगरा वेस्ट के राजीव राजपूत, पंकज सक्सेना, गौरव मित्तल, रोटरी क्लब आगरा नार्थईस्ट के राजीव जैन, नितिन गोयल, रो अरुण सिंह, डॉ आरके सिंह, यतीश सिंह रोटरी क्लब आगरा ग्रेटर के थान सिंह, अशोक टंडन, तनवीर कुमार, रोटरी क्लब आगरा ताजसिटी के राज कुमार सुराना, संजय गोयल, रोटरी क्लब आगरा विशाल के रो. अमित अग्रवाल, रो. रीतेश अगरवाल आदि प्रमुख थे.