Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Global Gas crunch: LPG rates may hike from April 2022 in India #agranews
आगराबिगलीक्स

Global Gas crunch: LPG rates may hike from April 2022 in India #agranews

146

आगरालीक्स…(News 23rd February 2022) दुनिया भर में गैस की किल्लत हो गई है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और बढ़ा तो घरेलू एलपीजी गैस के रेट दोगुने हो सकते हैं, अप्रैल में एलपीजी के साथ सीएनजी और पीएनजी के रेट भी बढ़ सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर गैस की किल्लत हो गई है, इसका असर सभी ​देशों में देखने को मिल रहा है और गैस के रेट बढ़ने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यही हालात रहे तो अप्रैल 2022 तक भारत में एलपीजी गैस के रेट दोगुने हो सकते हैं। अभी गैस सिलेंडर करीब एक हजार रुपये का है डेढ़ महीने बाद दो हजार तक पहुंच सकता है।

आगरा में घरेलू एलपीजी गैस के आठ लाख उपभोक्ता
आल इंडिया इंडेन डिस्ट्रब्यूटर्स एसोसिएशन, आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित का कहना है कि अभी एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है। जो हालात हैं उन्हें देखते हुए मार्च तक कॉ​मर्शियल गैस के रेट बढ़ सकते हैं। आगरा में आठ लाख घरेलू एलपीजी के उपभोक्ता हैं।


भारत अपना रहा है तटस्थ रुख
भारत यूक्रेन संकट पर अभी तक तटस्थ रुख अपनाए हुए है लेकिन ज्यादा समय तक उससे दूर नहीं रह सकता। इस संबंध में अर्थशास्त्री एवं आगरा कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर शरदचंद्र भारद्वाज का कहना है कि यह दो महाशक्तियों की लड़ाई आर्थिक और एनर्जी वार है, जो तृतीय विश्व युद्ध के हालात भी पैदा कर सकती है।
यूरोपीय देशों में गैस की कीमतें 18 प्रतिशत तक बढ़ीं
रूस गैस पाइप लाइनों को बिछा रहा है। यूरोपियो देशों में गैस का सर्वाधिक प्रयोग होता है। ठंडे प्रदेशों के लिए तो गैस ही जीवन का आधार है। इस संकट के बाद यूरोपीय देशों में गैस की कीमतें भी 18 प्रतिशत तक बढ़ गई है और आने वाले समय में इसमें और इजाफा हो सकता है।
रूस-अमेरिका किसी को नाराज नहीं करना चाहता भारत
भारत पर यूक्रेन संकट के बारे में प्रोफेसर भारद्वाज का कहना है कि भारत इसमें तटस्थ भूमिका में है क्योंकि रूस उसका पुराना दोस्त है और संकट के समय साथ रहता है, जबकि बदली अर्थव्यस्था में अमेरिका से भी उसके संबंध बेहतर हुए हैं। चीन के साथ तनातनी है तो वह ऐसी हालत में दोनों में से किसी को नाराज नहीं करना चाहता है।
चुनाव बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल-गैस के दाम
इस संकट के कारण भारत की आर्थिक स्थिति और एनर्जी पावर पर इसका असर पड़ेगा, उनका मानना है कि युद्ध होने की स्थिति में चुनाव बाद देश में पेट्रोल और गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के साथ आर्थिक स्थिति पर भी इसका खासा असर पड़ेगा।
यूक्रेन औऱ रूस के बीच तनातनी और बढ़ी
यूक्रेन पर रूस का हमला रोकने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। रूस अपने सहयोगी देश बेलारूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर युद्धाभ्यास भी कर रहा है। यूक्रेन की सीमा को तीनों ओर से रूसी सेना ने घेर रखा है, जहां करीब डेढ़ लाख से ज्यादा सैनिक तैनात हैं। दोनों देशों की तनातनी के बीच यूक्रेन में धमाके भी हो रहे हैं। अमेरिका और नाटो देश रूस पर यूक्रेन पर हमला नहीं करने के लिए दबाव बना रहे हैं। लेकिन स्थिति में किसी तरह का अंतर नहीं पड़ा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!