Monday , 14 September 2026
Home आगरा Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

163

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी प्राकट्य दिवस. वजीरपुरा में ध्वज यात्रा के साथ होगा शुभारंभ, मेहंदी, माता की चौकी के साथ होगा नव कुंडीय हवन

भक्ति, आस्था और शक्ति की साधना का अद्भुत संगम बनने जा रहा है सीताराम मंदिर, वजीरपुरा, जहां मां पीतांबरा सेवा समिति द्वारा पंचम वार्षिक उत्सव एवं प्राकट्य दिवस को लेकर आमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी को मां पीतांबरा देवी का प्राकट्य हुआ था। इसी पावन तिथि पर पांच वर्ष पूर्व प्राचीन सीताराम मंदिर परिसर में मां बगलामुखी की प्रतिमा की स्थापना की गई थी, जिसके बाद से प्रतिवर्ष इस दिन को भव्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस वर्ष पंचम वार्षिक उत्सव को तीन दिवसीय रूप में मनाया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ बुधवार, 22 अप्रैल को शाम 5:30 बजे आमंत्रण एवं ध्वज यात्रा के साथ होगा। गुरुवार, 23 अप्रैल को शाम 6:30 बजे मंदिर परिसर में मेहंदी कार्यक्रम एवं माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार, 24 अप्रैल को मुख्य आयोजन के तहत प्रातः 8 बजे मां पीतांबरा का अभिषेक, श्रृंगार दर्शन एवं फूल बंगला सजाया जाएगा। दोपहर 12 बजे नवकुंडीय महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें 11,000 आहुतियां दी जाएंगी। महायज्ञ में एक समय में 100 से अधिक श्रद्धालु सहभागिता करेंगे तथा प्रत्येक दो माला के पश्चात पारी बदली जाएगी। संध्या 5 बजे कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों भक्तों के सम्मिलित होने की संभावना है।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ हरेंद्र गुप्ता ने बताया विशेष आकर्षण के रूप में 24 अप्रैल को प्रातः 9 बजे एवं रात्रि 8 बजे बैंड की धुनों के बीच मां की भव्य महाआरती भी की जाएगी।

पंडित मुकेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से प्रत्येक शनिवार रात्रि में मां पीतांबरा का विशेष हवन नियमित रूप से किया जाता रहा है, जिसका धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है। इसी परंपरा को और अधिक विस्तार देते हुए इस वर्ष पहली बार नवकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर सूरज तिवारी, डॉ संजीव नेहरू, संजय चौहान, पंकज शास्त्री, मनोज अग्रवाल, दीपक गुप्ता, हनी, आयुष उपाध्याय, सौरभ शर्मा, कृष्णा मिठास आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Another Example of Honesty in Agra, Auto Driver Returns Woman Passenger’s Bag Left Behind in Auto

आगरालीक्स…ईमानदारी की कीमत नहीं होती, ऑटो में छूटा लाखों का बैग, ऑटो...

आगरा

Obituaries of Agra on 14th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The Principal Chief Safety Officer inspected Agra Fort and Raja Ki Mandi railway stations…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट एवं राजा की मंडी रेलवे स्टेशन का प्रमुख मुख्य संरक्षा...

आगरा

Agra News: A grand procession for the 66th Ganeshotsav will set out from the 380-year-old Siddhi Vinayak Temple in the Gokulpura-Rajamandi of ​​Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के गोकुलपुरा, राजामंडी में 380 वर्ष पुराने सिद्धि विनायक मंदिर से...

error: Content is protected !!