आगरालीक्स….. आगरा में एक युवती के अश्लील फोटो उसके पति ने ही व्हाटस एप स्टेटस पर लगा लिए, लोगों ने उसके स्क्रीन शॉट ले लिए और युवती ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एसएसपी से शिकायत की, एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र की एक युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने अपने पति पर आरोप लगाए हैं कि पति ने उसके अश्लील फोटो ले लिए। अश्लील फोटो को अपने व्हाटस एप स्टेटस पर लगा लिया। इसके बाद युवती के रिश्तेदारों के फोन आने लगे। उन्होंने युवती को बताया कि उसके पति के व्हाटस एप स्टेटस पर अश्लील फोटो लगे हुए हैं।

बाहर निकलना हुआ मुश्किल
युवती ने एसएसपी कार्यालय में बताया कि लोगों ने उसके अश्लील फोटो के स्क्रीन शॉट ले लिए हैं, उसका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वह घर से बाहर भी नहीं जा रही है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति के साथ विवाद हुआ था पति ने उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। इसके बाद ही व्हाटस एप पर उसका अश्लील फोटो लगा दिया। युवती का कहना है कि वह अपने पति को सबक सिखाना चाहती है। इस मामले में एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।