Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Smart city 2nd phase: Agra hopeful of inclusion in smart city
बिगलीक्स

Smart city 2nd phase: Agra hopeful of inclusion in smart city

105

smar
आगरालीक्स…
आगरा स्मार्ट सिटी के रेस के लिए वार्म अप करने लगा है। पहले चरण में 10 शहर चुने गए थे अब दूसरे चरण में अन्य शहरों को चुना जाना है। टॉप 20 में शामिल न होने पर आगरा इस बार पूरे दम से दावेदारी करेगा। इसके लिए एजेंसी से कांट्रेक्ट किया गया है, जो आगरा की प्लानिंग तैयार करेगी। इस तरह आगरा प्लानिंग के साथ वोटिंग से स्मार्ट सिटी में जगह बना सकेगा, ऐसा हुआ तो कुछ सालों में आगरा का नजारा ही बदल जाएगा।

इंटरनेट कांसेप्ट फोटो

पीएम मोदी सरकार देश के शहरों को स्मार्ट बना रहे हैं, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा कैंपेन चलाया जा रहा है। पहले चरण में 20 शहरों का चुनाव किया गया, जिन्हें स्मार्ट सिटी बनाया जाना था, इसमें आगरा की रैंक 29 थी। इससे अगरावासियों को भी जोर का झटका लगा था। स्मार्ट सिटी में शामिल होने के लिए पूरे शहर ने वोटिंग की थी और नगर निगम के साथ मिलकर कैंपेन चलाया गया था।
20 शहरों का हो सकता है चुनाव
स्मार्ट सिटी के पहले चरण में 10 शहरों को चुना गया है। इसमें भुवनेश्वर, पुणे, जयपुर, सूरत, कोच्चि, अहमदाबाद, जबलपुर, विशाखापटनम, शोलापुर, भुवनगिरी, इंदौर, नई दिल्ली नगर निगम, कोयंबटूर, कांकीनाडा, बेलगाम, उदयपुर, गुवाहाटी, चेन्नई, लुधियाना और भोपाल शामिल है। अब दूसरे चरण में अन्य शहरों को चुना जाना है। इस बार प्रदेश की राजधानी को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, आगरा सहित अन्य शहर स्मार्ट सिटी के लिए दावेदारी करेंगे।
एजेंसी से हुआ करार
स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्लानिंग तैयार की जाती है। आगरा के लिए यह प्लानिंग क्रिसिल कंपनी को दी गई है। नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने मीडिया केा बताया कि क्रिसिल को प्रस्ताव बनाने का काम दे दिया गया है। इस पर पूरी कोशिश की जाएगी कि आगरा स्मार्ट सिटी में शामिल हो जाए।
क्या होगा फायदा
स्मार्ट सिटी को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त बजट दिया जा रहा है। इससे इन्फ्रास्ट्रेक्चर के साथ ही अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित करनी होंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

error: Content is protected !!