
इंटरनेट फोटो
न्यू आगरा में किराए के घर में रह रही मूल रूप से सिरसागंज निवासी नर्स एक बडे हॉस्पिटल में कार्यरत है। मंगलवार को वह बाग फरजाना से अपने घर की तरपफ जा रही थी। यहां उसे युवक ने रोक लिया, उसका रास्ता रोकने के बाद उससे कहने लगा कि मुझसे शादी कर ले, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इस पर नर्स ने विरोध किया तो युवक बौखलाने लगा और उसने यहां तक कह दिया कि मुझसे शादी नहीं करेगी तो जान से मार दूंगा।
साथ करते थे काम
पुलिस को नर्स ने बताया कि उसने शहर के एक नर्सिंग इंस्टीटृयूट से कोर्स किया है। यह कोर्स करने के बाद उसने एक हॉस्पिटल में काम किया, वहां एटा निवासी आरोपी युवक भी काम करता था। उसी समय से नर्स के पीछे युवक पडा हुआ है।
छोड दी हॉस्पिटल की नौकरी
एटा निवासी युवक ने नर्स को बहुत परेशान किया है। कोर्स करने के बाद उसकी हॉस्पिटल में नौकरी लग गई, वहां काम सिखाने के बहाने युवक ने उससे नजदीकी बढाई, इसके बाद उसे परेशान करने लगा। वह इतनी परेशान हो गई कि वहां से नौकरी छोडनी पडी। अब वह एक बडे हॉस्पिटल में काम कर रही है। हॉस्पिटल में युवक आ नहीं सकता है, ऐसे में वह उसके हॉस्पिटल से निकलते ही पीछे लग जाता है तो रास्ते में रोककर छेडछाड कर रहा था। इससे परेशान होकर नर्स ने पुलिस को शिकायत की और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
Leave a comment