
ये हैं सरकारी छुटटी
अप्रैल में पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप एवं महाराजा गुहा जयंती, आठ अप्रैल को चेटीचंद, 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती तथ हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अमजमेरी गरीब नवाज का उर्स, 15 अप्रैल को रामनवमी, 17 अप्रैल रविवार को चंद्र शेखर जयंती, 20 अप्रैल को महावीर जयंती, 21 अप्रैल को हजरत अली का जन्मदिन का अवकाश। मई में आठ मई रविवार को परशुराम जयंती, नौ मई को लोकनायक महाराणा प्रताप जयंती, 21 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 23 मई को शब-ए-बारात व 24 मई को ज्येष्ठ के बड़े मंगल का अवकाश।
एक जुलाई को रमजान के आखिरी शुक्रवार को जुमा अलविदा का अवकाश, छह जुलाई को ईद, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 18 अगस्त को रक्षाबंधन, 25 अगस्त को जन्माष्टमी, 12 सितंबर को बकरीद, 15 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, एक अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती व पितृ विसर्जन और 10 अक्टूबर को महानवमी, 11 अक्टूबर को दशहरा, 12 अक्टूबर को मोहर्रम, 16 अक्टूबर रविवार को महर्षि वाल्मिकी जयंती, 29 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, 30 अक्टूबर रविवार को दीपावली, 31 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा व सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा आचार्य नरेन्द्र देव जयंती, एक नवंबर को भइया दूज व चित्रगुप्त जयंती, छह नवंबर रविवार को छठ पूजा, 14 नवंबर को गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा का अवकाश, 20 नवंबर रविवार को चेहल्लुम, 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस, 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जयंती व 25 दिसंबर रविवार को क्रिसमस का अवकाश रहेगा। नौ सरकारी छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। मुस्लिम त्यौहारों की तारीखें दी गई हैं, लेकिन यह चंद्र दर्शन के अनुसार बदल सकती हैं।
Leave a comment