आगरालीक्स ….आगरा के हाई प्रोफाइल मामले में पत्नी से सुहागरात वाले दिन अप्राकृतिक कृत्य करने सहित अन्य गंभीर आरोप में जेल गए जूता कारोबारी के बेटे की जमानत पर अब 11 मार्च को सुनवाई होगी। जमानत के लिए जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है।

आगरा के जूता कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी एक बड़े जूता कारोबारी के बेटे से 2021 में की थी। आरोप है कि जूता कारोबारी के बेटे ने सुहागरात वाले दिन अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए मजबूर किया, विरोध करने पर मारपीट की। कई बार घर और होटल में कारोबारी के बेटे ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इस मामले में कारोबारी के बेटे की पत्नी ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कारोबारी के बेटे को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।
अब जिला जज की अदालत में दिया प्रार्थना पत्र
इस मामले में कारोबारी के बेटे की जमानत के लिए पहले सीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन जमानत खारिज हो गई। मंगलवार को अधिवक्ता की तरफ से जिला जज की अदलात में प्रार्थना पत्र दिया गया है। जमानत पर 11 मार्च को सुनवाई होनी है।
कारोबारी के बेटे पर दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध और वीडियो बनाने के भी आरोप
इस मामले में कारोबारी के बेटे पर उनकी पत्नी ने अपने स्कूल के दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध बनाने और बेटे ने पत्नी के साथ संबंध बनाते समय वीडियो बनाने उसे अपने दोस्तों को भेजने के भी आरोप लगाए हैं।