आगरालीक्स…पीठााधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा—योगी ही बनेंगे मुख्यमंत्री. गिरिराज की विशेष पूजा अर्चना कर मांगी मनौती…
गोवर्धन में में की विशेष् पूजा
तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने आज मुकुट मुखारविंद गिरिराज मंदिर पर योगी जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए विशेष पूजा अर्चना कर मनौती मांगी. केसरिया हिंदू वाहिनी के ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी पंडित उत्तम शर्मा के कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब परमहंस आचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है और योगी जी दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे. जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि अब सरकार को विकास के साथ-साथ देश विरोधी ताकतों को समाप्त करना होगा. बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हुए लोगों को अधिक से अधिक रोजगार और नौकरी भी देनी होगी. साथ ही देश हित में कुछ अहम फैसले लेने होंगे, जैसे जनसंख्या नियंत्रण कानून समान नागरिक संहिता गाय को राष्ट्र माता बनाने के साथ साथ राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए भारत को हिन्दुराष्ट्र घोषित करना होगा. क्योंकि इसाई और मुस्लिम भारत के लिए अभिशाप हैं. जो हिन्दुओं के विरोध में हमेशा षडयंत्र करते रहते हैं. हिन्दुओं का धर्मान्तरण कराते हैं.

इस्लाम कोई धर्म नहीं:परमहंस
जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि इस्लाम कोई धर्म नही है. केंद्र सरकार ने अगर समय अनुसार हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया तो दिल्ली की रामलीला मैदान में आमरण अनशन होगा. उनहोंने आगे कहा कि योगी जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए 1008 हवन विभिन्न क्षेत्रों में किए हैं जिसकी पूर्णाहुति मंगलवार को वृंदावन में हो चुकी है. आचार्य जी के साथ महामंडलेश्वर महंत धर्मेंद्र गिरी महाराज महाराष्ट्र के महंत एकनाथजी व बालक दास चंदन दास महाराज उपस्थित रहे. इस दौरान मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा पर सेवायत राजकुमार शर्मा ने, उर्मिला सेवा सदन पर केसरिया हिंदू वाहिनी के मीडिया प्रभारी उत्तम शर्मा, भाजपा नेता चंद्र पाल सिंह राजावत, निशीकांत शर्मा देव शर्मा भूरा पहलवान विनोद अग्रवाल कलुआ सेठ आदि ने स्वागत किया.