आगरालीक्स..राधारानी जी के बरसाना की होली देखिए. आज यहां लठामार होली हुई है. फोटोज देखेंगे तो मन होली के रंग में भीग जाएगा….
ब्रज की होली का कहना ही क्या है…ब्रज की गलियों से लेकर मोहल्लों और मंदिरों में इस समय होली का उल्लास छाया हुआ है. जहां देखों वहां रंग बिखरे हुए हैं. ऐसा लग रहा है जैसे खुद सारे रंग एक साथ ब्रज के आसमान में बिखरने शुरू हो गए हैं. आज शुक्रवार को बरसाने में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली जा रही है. भक्तों ने यहां पहुंचकर होली का आनंद लिया और राधा—कृष्ण के प्रेम के रंग में रंग गए. आप भी देखें चित्र