
रिंग रोड, विजय नगर में गेट बंद कॉलोनी शिव कैम्पस के निवासी विनय गर्ग अपनी बेलनगंज स्थित शॉप पर गए थे.उनका बेटा वात्सल्य बोदला स्थित शॉरूम पर था. उनकी पत्नी सरिता और बेटी मणि दिल्ली गए हुए थे. घर पर कारोबारी की मां मुन्नी अकेली थी.
लूटपाट के बाद गला दबाकर की हत्या
बदमाशों ने घर में लूटपाट के बाद वृद्ध मुन्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, गेट बंद कॉलोनी में दिनदहाडे हुई घटना से कॉलोनी के लोग दहशत में है, किस समय बदमाश घर में घुसे और डकैती डालकर चले गए, किसी को पता तक नहीं चला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
भडके कारोबारी शव जीप से खींचा
दिनदहाडे हुई डकैती और बुजुर्ग महिला की हत्या से कारोबारियों में आक्रोश है, पुलिस ने शव को जीप में रख लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए जाने लगे। आक्रोशित कारोबारियों ने पुलिस जीप से शव खींच लिया, उनकी पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक हुई। कारोबारियों का कहना है कि पुलिस चौकी के सामने दिनदहाडे लूट और हत्या हो गई, पुलिस को पता तक नहीं चला, शहर में लगातार हो रही वारदात से कारोबारी दहशत में हैं।
भाजपा ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
दिनदहाडे लूट की वारदात से लोगों में आक्रोश हैै। वहीं, भाजपाईयों ने डकैती का खुलासा करने के लिए पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, इसके बाद बडा आंदोलन किया जाएगा। इस वारदात के बाद से शहर के कारोबारी भी सकते में हैं।
ग्रोवर दंपति हत्याकांड का नहीं हो सका है खुलासा
पिछले साल नवंबर में खंदारी में कारोबारी अविनाश ग्रोवर और उनकी पत्नी की हत्या कर बदमाश पफरार हो गए थे। यह मामला अभी तक नहीं खुल सका है, पुलिस यह तक पता नहीं कर सकी है कि बदमाशों ने हत्या क्यों की, दोनों के शव कोठी की गैराज में मिले थे।
Leave a comment