आगरालीक्स.. आगरा में पेट्रोल डीजल के बाद रसोई गैस के रेट भी बढ़े, एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा।
आगरा में मंगलवार सुबह पेट्रोल डीजल के रेट 80 पैसे बढ़ गए। इसके साथ ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट भी बढ़ गए हैं। आगरा में पहले 937.50 रुपये का था, इसके रेट 50 रुपये बढ़ गए हैं। अब नई कीमत 987.50 रुपये है। मंगलवार सुबह से घरेलू गैस सिलेंडर के नए रेट लागू हो गए हैं।

।
137 दिन बाद 80 पैसे बढ़े पेट्रोल और डीजल के रेट
अब 137 दिन बाद आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह छह बजे से पेट्रोल के रेट जो 95.02 रुपये प्रति लीटर थे वे अब बढ़कर 95.82 पैसे हो गए हैं। जबकि डीजल का रेट प्रति लीटर 86.56 रुपये था यह अब बढ़कर 87.34 रुपये हो गया है।