
एत्माउददौला क्षेत्र स्थित घाट पर जर्राह सर्जीकल क्लीनिक है। यहां सोमवार दोपहर में गौतम नगर निवासी हरी सिंह अपने छह साल के बेटे आतिफ को दिखाने के लिए लाए थे, उसे टांसिल की शिकायत की। हरी सिंह का आरोप है कि क्लीनिक पर उनके बेटे को एक इंजेक्शन लगाया गया, वे बेटे को लेकर घर आ गए। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगडने लगी, घबराहट होने पर वे उसे लेकर रामबाग स्थित डॉ मनोज जैन के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे, उन्होंने हॉस्पिटल ले जाने के लिए कह दिया। परिजन बच्चे को श्री क्रष्णा हॉस्पिटल ले आए, यहां डॉक्टरों ने उसे म्रत घोषित कर दिया।
शव रखकर हंगामा
बच्चे की मौत पर काफी संख्या में लोग जर्राह सर्जीकल क्लीनिक घाट पहुंच गए। शव को सडक पर रखकर जाम लगा दिया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। क्लीनिक संचालक के साथ आक्रोशित लोगों की नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने समझौता करा दिया। उधर, आतिफ की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। वह कक्षा एक में पढ रहा था। इससे स्थानीय लोग भी हैरान है, कुछ देर पहले तक वह ठीक था। इंजेक्शन लगाने के बाद ऐसा क्या हुआ कि उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
झोलाछापों पर नहीं हो रही कार्रवाई
शहर की गली और मोहल्लों में झोलाछाप इलाज कर रहे हैं, इनके इलाज से आए दिन मौत हो रही है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते झोलाछाप क्लीनिक और हॉस्पिटल शहर में बढ रहे हैं।
Leave a comment